sss

; //]]>

शहीद के परिजनों की मांग, CM आये तभी होगा अंतिम संस्कार - Khabar NonStop

Bulandshahr

जम्मू कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए जवान का पार्थिव शरीर अभी अपने पैतृक गांव बुलंदशहर के नरसेना के सौंजना रानी भी नहीं पहुंचा कि शहीद के परिजनों की मांग है कि, शहीद ब्रहम पाल भाटी की अंतिम विदाई में यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी शामिल हो, तभी शहीद का अंतिम संस्कार करेंगे। शहीद के परिजनों की इस मांग में ग्राम प्रधान सहित ग्रामीण भी शामिल हैं।

पुलवामा:आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद

दरअसल, जम्मू कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकीयों से भारतीय सेना की मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में भारतीय सेना ने 3 आतंकियों को ढेर किया था, मरने वाले आतंकियों में पाकिस्तानी दहशहतगर्द आतंकी अज़हर महमूद का भांजा भी शामिल है। वहीं, मुठभेड़ में सेना का एक जवान ब्रहम पाल भाटी भी शहीद हो गया है। शहीद का पार्थिव शरीर रात 10 बजे तक अपने पैतृक गांव बुलंदशहर के नारसेना इलाके के सौंजना रानी गाँव पहुंचने की उम्मीद है। लेकिन शव पहुंचने से पहले ही मीडिया से बातचीत में शहीद के भाई ने सीएम योगी से शहीद की अंतिम विदाई में शामिल होने की मांग की है। इतना ही नहीं शहीद के परिजनों की मांग का समर्थन ग्राम प्राधान सहित सभी ग्रामीणों ने किया।ग्रामीणों की माने तो गाँव के 70 फीसदी लोग सेना में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं। वहीं मुठभेड़ में इतने बड़े आतंकी को ढेर करने के बाद शहीद होने वाले ब्रहमपाल भाटी की शहादत की ख़बर के बाद भी ना तो स्थानीय विधायक ही शहीद के गांव पहुंचे ना ही कोई प्रशानिक नुमाइन्दा। वहीं अब शहीद के परिजन शहीद की अंतिम विदाई में सीएम योगी के शामिल होने की मांग कर रहे हैं।

आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुआ नरसेना का जवान



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yE46rW

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop