China Open: साइना और प्रणय के बाद टूर्नामेंट से बाहर हुईं पीवी सिंधु - Khabar NonStop
भारतीय बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू ने गुरुवार को चाइना ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली थी इसके बाद आज सिंधु का मुकाबला आज अगले दौर के लिए था। शुक्रवार को हुए क्वार्टर फाइनल में सिंधु का मुकाबला गाओ फांगजी से था जिसमें उन्हें हार मिली और इस हार के बाद वो इस टूर्नामेंट से बाहर हो गयी हैं। इससे पहले ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल और राष्ट्रीय चैम्पियन एचएस प्रणय चाइना ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन के दूसरे दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। पीवी सिंधु ही भारत की आखिरी दावेदार थी।
गुरुवार को पीवी सिंधु ने महिला एकल में 40 मिनट तक चले मैच में विश्व रैंकिंग में 104वें नंबर की चीनी खिलाड़ी हान युइ को 21-15, 21-13 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू का शुक्रवार को अगला मुकाबला एक अन्य चीनी क्वालीफायर गाओ फांगजी से होना था। शुक्रवार को हुए इस मुकाबले में गाओ फांगजी ने पीवी सिंधु को 11-21, 10-21से हर दिया। इस हार के बाद भारत की आखिरी दावेदार सिंधु भी टूर्नामेंट से बाहर हो गयीं। बता दें कि, इससे पहले साइना को जापान की पांचवीं वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची ने 21-18, 21-11 से हराया, वहीं दुनिया के 11वें रैकिंग वाले प्रणय हांगकांग के 53वीं रैंकिंग वाले चियुक यिउ ली के हाथों 21-19, 21-17 से उलटफेर का शिकार हो गए। इस तरह दोनों इस टूर्नामेंट से पहले ही हार के बाद बाहर हो गए थे।
चाइना ओपन: साइना ने महज 30 मिनट में पार की पहली बाधा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hGKLyW
Comments
Post a Comment