CCI ने BCCI पर लगाया 52.24 लाख करोड़ रुपए का जुर्माना - Khabar NonStop
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने बुधवार को बीसीसीआई पर 52.24 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है जो कि आईपीएल के राइट्स खरीदने के समय प्रतिस्पर्धा विरोधी गतिविधियों के चलते लगाया गया है।
बीसीसीआई ने निकाली इस पद के लिए वैकेंसी
सीसीआई ने 44 पन्ने के अपने आदेश में कहा है कि यह जुर्माना पिछले तीन वित्त वर्षों में बीसीसीआई के संबंधित टर्न ओवर का लगभग 4.48 प्रतिशत है। बोर्ड की तीन वित्त वर्षों 2013-14, 2014-15 और 2015-16 में औसत कमाई 1164.7 करोड़ रुपये रही है। इस मामले में सीसीआई ने कहा, ‘आयोग के आकलन में साफ तौर पर पता चला है कि बीसीसीआई ने प्रसारण अधिकारों की बोली लगाने वालों के व्यावसायिक हित के अलावा बीसीसीआई के आर्थिक हितों को बचाने के लिए जानबूझकर मीडिया अधिकार करार में से एक नियम हटाया।’ बता दें कि इससे पहले भी आयोग ने साल 2013 में बीसीसीआई पर इतने ही यानी 52 करोड़ 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।
सचिन तेंदुलकर को सम्मान, बीसीसीआई ने नंबर 10 जर्सी को किया रिटायर
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AGY6PQ
Comments
Post a Comment