BSNL यूजर्स को 60% कम पैसे में मिलेगा 5 गुना ज्यादा डेटा - Khabar NonStop
आए दिन सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स के लिए नए नए ऑफर लेकर आ रहीं हैं। और अब BSNL अपने यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर में यूजर्स को 10 नहीं 20 नहीं बल्कि पूरे 60 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है। और इसके साथ ही डेटा भी पांच गुना तक दिया जा रहा है।
BSNL लूट लो ऑफर
जी हां आपके बता दें इस ऑफर को एक नाम दिया गया है “बीएसएनएल लूट लो ऑफर”। लेकिन ये ऑफर सिर्फ बीएसएनएल के पोस्टपेड यूजर्स के लिए है। इस ऑफर के तहत बीएसएनल ने सात प्लान दिए हैं। जिसमें 225 रुपए, 325 रुपए, 525 रुपए, 725 रुपए, 799 रुपए, 1,125 रुपए और 1,525 रुपए वाले सात पोस्टपेड प्लान शामिल हैं। अब 225 रुपए के प्लान में आपको 500MB डेटा, 325 रुपए के प्लान में आपको 500MB डेटा, 525 रुपए के प्लान में आपको 3GB डेटा, 725 रुपए के प्लान में आपको 15GB डेटा, 799 रुपए के प्लान में आपको 30GB डेटा, 1,125 रुपए के प्लान में आपको 60GB डेटा और 1,525 रुपए के प्लान में आपको 90GB डेटा दिया जा रहा है। आपको बता दें कि ये डेटा 3जी है। इस डेटा के लिए किसी तरह की स्पीड लिमिट नहीं है।
BSNL ने पेश किए दो नए स्पेशल ऑफर
रिलायंस जियो ने भी अपना 399 रुपए का प्लान लान्च किया था। जिसमें 70 दिन तक अनलिमिटेड इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। हालांकि इसमें यूजर को हाइ स्पीड का रोजाना 1GB डेटा ही मिलता है। रोजाना की लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 64kbps की रह जाती है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hv5134
Comments
Post a Comment