डकैतों के हौंसले बुलंद BSF जवान के घर में पड़ा डाका - Khabar NonStop
बुलन्दशहर। बुलन्दशहर पुलिस बदमाशों के बुलंद हौसलों के आगे घुटने टेकते हुए नज़र आ रही है, दरअसल बुलन्दशहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हथियारबन्द बदमाशों ने दो परिवारों को बन्धक दो डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया, जहाँ बदमाशों ने कल अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में बीएसएफ के जवान के घर डाका डाला। तो वहीं आज ककोड़ के वैर में भी बदमाशों ने हथियार के बल पर, एक परिवार को घर मे बन्धक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया, इससे आम लोगों में तो दहशत का माहौल बना ही हुआ है साथ ही बुलन्दशहर पुलिस भी पूरी तरह नाकाम नज़र आ रही है।
भाजपा सरकार में सब्जियों के बढ़ें दाम, ग्राहक और दुकानदार परेशान
जानें पूरा मामला
पीड़ित परिवार की मानें तो परिवार मुखिया धीरज घर के बाहर पड़े छप्पर में अपने पशुओं के पास सोया हुआ था वहीं बदमाशों पहले तो धीरज की जमा तलाशी की उसके बाद धीरज और उसकी माँ को गन पॉइंट पर ले लिया बदमाशों ने घर मेन गेट को खुलवाया और पूरे परिवार के हाथ बांध कर घर के एक कमरे में बंद कर दिया बदमाश घर में रखी नकदी और सोने चांदी के आभूषण भी लूट ले गए, बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिवार ने 100 नंबर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी, लेकिन आरोप है कि बदमाशों के बुलंद हौसलों के आगे घुटने टेक चुकी पुलिस डकैती की इस घटना को चोरी में बदलवाना चाहती थी।
पीलीभीत: अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने टैम्पो में मारी टक्कर
जब मीडिया में आई खबर
वहीं मामला मीडिया में आने के बाद, मामला पुलिस के आला अधिकारीयों के संज्ञान में आया और पुलिस के आला अधिकारीयों के दखल के बाद, ककोड़ पुलिस ने अज्ञात लोगों के लूट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बुलन्दशहर पुलिस के आला अधिकारी भले ही घटना का जल्द खुलासा करने का दावा कर रहे हों, लेकिन अचार संहिता के दौरान दो बड़ी घटनाओं से बुलन्दशहर की अवाम तो दहशहत में है ही साथ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लाज़मी हैं, वहीं बड़ा सवाल ये है कि बुलन्दशहर में बदमाशों ने 24 घण्टे में ताबड़तोड़ दो डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया है, और पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iCzk8L
Comments
Post a Comment