बुलंदशहर: BSF जवान के घर लाखों की चोरी - Khabar NonStop
बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में चोरी के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। इस बार ये मामला एक BSF जवान के घर का है। जो कि मणिपुर नागालैंड में तैनात है। इस जवान के घर चोरों ने लाखों की चोरी की है।
अवैध खनन को लेकर प्रशासन सख्त, इन धाराओं में होगी कारवाई
क्या है पूरा मामला
यूपी के बुलंदशहर में मणिपुर नागालैंड में तैनात BSF के जवान राजपाल सिंह उर्फ हप्पू पुत्र सालिग सिंह के घर में बदमाशों ने कहर बरसाया है। बदमाशों ने सोने चांदी के आभूषणों व लाइसेंसी पिस्टल सहित लाखों की नकदी लूटी है। जब फौजी की पत्नी ने विरोध किया तो बदमाशों ने फौजी की पत्नी का सिर फोड़ा दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी गई है। ये मामला अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ढकनगला का है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2mJzpfn
Comments
Post a Comment