BMW की मिडिलवेट एडवेंचर स्पोर्ट टूरर बाइक का हुअा खुलासा
ऑटो डेस्क: जर्मन की वाहन निर्माता कंपनी BMW जल्द ही अपनी एक नई बाइक को लांच करने वाली है। इसका नाम F850GS है और यह एक मिडिलवेट एडवेंचर स्पोर्ट टूरर बाइक है। बाइक में कंपनी ने नया इंजन लगाया है जो 850 cc का है और 100 bhp पावर जनरेट करता है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी 2018 तक इस बाइक को भारत में भी लांच कर सकती है। BMW इस बाइक को और भी ज्यादा मजबूत और हल्का बनाने के लिए इसमें ट्यूबलर स्टील फ्रेम की जगह नया एल्यूमीनियम चेसिस लगाने वाली है। F850GS के फ्रंट में 21-इंच और रियर हिस्से में 18-इंच के व्हील्स दिए हैं।
कंपनी ने इस बाइक को क्वालिटी और फीचर्स के मामले में पहले से कहीं बेहतर और अपग्रेडेड बनाया है। BMW ने पुरानी F800GS में लगे पुराने कंसोल की जगह स्लिक टीएफटी डैश दिया है। दावा किया जा रहा है कि इस नई बाइक का मुकाबला ट्रायम्फ टाइगर 800, होंडा अफ्रीका ट्विन और डुकाटी मल्टीस्ट्राडा 950 जैसी बाइक्स के साथ होगा।
The post BMW की मिडिलवेट एडवेंचर स्पोर्ट टूरर बाइक का हुअा खुलासा appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2znHSrh
Comments
Post a Comment