इस वेडिंग सीजन लहंगा स्कर्ट पहनने के शानदार तरीके
लाइफस्टाइल डेस्क: आपकी सबसे अच्छी दोस्त की अगले महीने शादी है और आप अभी भी सोच रहे हैं कि आप क्या पहनें। हां, आप दुनिया से बहुत खूबसूरत दिखना चाहते हैं, लेकिन उस लहंगे पर आप बहुत अधिक खर्च नहीं करना चाहते हैं क्यूंकि उसे आप वापिस नहीं पहनने वाले हैं ।
सभी फशनीस्ताओं की दोस्त है लहंगा स्कर्ट। फ्लोवी मैक्सी स्कर्ट को एमब्लिशड क्रॉप टॉप के साथ पेअर करें। अपने लुक में कुंदन जूलरी को जोड़ें और आपका कम बजट वाला लुक तैयार है। निम्नलिखित 5 तरीकों से आप लहंगा स्कर्ट रॉक कर सकते हैं, और सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं।
स्टाइल 1:
इस सीजन के सबसे हॉट ट्रेंड्स को कंबाइन करें, कोल्ड-शोल्डर टॉप और ऑर्नेट मैक्सी स्कर्ट, ये अगली शादी के लिए परफेक्ट ऑउटफिट है। ये ऑउटफिट को ओकेजन के लिए परफेक्ट है।
स्टाइल 2:
यदि आपके पास एक सिल्की स्कर्ट है तो इसे पहनने का समय आ गया है। स्कर्ट को सॉलिड कलर टॉप के साथ पेअर करें और इसके साथ सुंदर एमब्लिशड दुपट्टा को कैरी कर इसे वेडिंग परफेक्ट ऑउटफिट बनाएं।
स्टाइल 3 :
अगर आपको सिंपल रहना पसंद है तो ये ऑउटफिट आपके लिए है। यूनिक प्रिंट वाली स्कर्ट को ब्लैक हग्गिंग क्रॉप टॉप के साथ पेअर कर परफेक्ट ऑउटफिट पाएं।
स्टाइल 4 :
अगर आप दिन के समय किसी शादी में जा रहे हैं तो वाइट पर वाइट पहनना एक परफेक्ट आईडिया है। अगर आप वाइट नहीं पहनना चाहते हैं तो न्यूट्रल भी एक अच्छा रंग है।
स्टाइल 5 :
कौन कहता है कि लहंगा स्कर्ट को प्लस साइज वाले नहीं पहन सकते है? आपको केवल एक सावधानी बरतने की ज़रूरत है। सॉलिड सिल्क शर्ट को स्कर्ट के साथ पेअर करें।
The post इस वेडिंग सीजन लहंगा स्कर्ट पहनने के शानदार तरीके appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2h7fbX1
Comments
Post a Comment