sss

; //]]>

ये कैसी पत्नि! प्रेमी के साथ मिलकर कराई पति की हत्या

क्राइम डेस्क। राजस्थान में उदयपुर शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने आज उसकी पत्नी तथा उसके दो प्रेमियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक यहां भोईवाडा के रहने वाले विनोद माली का शव पुलिस ने कल खेलगांव परिसर से बरामद किया था। विनोद की शादी पांच माह पूर्व चित्तौडगढ में मोनिका के साथ हुई थी। शादी के बाद गत एक माह पूर्व से विनोद के साथ अनबन होने पर मोनिका ने अपने प्रेमी दुर्गेश तेली एवं कपिल ऊर्फ बिट्टू के साथ मिलकर उसको रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

 

 

योजना के तहत गत 27 नवम्बर की शाम को आठ बजे आरोपियों ने विनोद को खेलगांव के पास मोटरसाईकिल खराब होने का बहाना कर फोन कर बुलाया। इसके बाद उसकी पत्थरों से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये मोबाईल काल डिटेल के आधार पर मोनिका , दुर्गेश तेली एवं कपिल उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया।

The post ये कैसी पत्नि! प्रेमी के साथ मिलकर कराई पति की हत्या appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2Agfo4Y

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop