sss

; //]]>

मैडिटेशन करने के लिए एक बेहतरीन जगह हो सकता है आपका वॉशरूम !

इंटरनेट डेस्क: हम वास्तव में एक ऐसी दुनिया में रह रहे हैं जहां हमारे पास मैडिटेशन के अलावा लगभग अन्य सभी करने के लिए समय है। हालाँकि यह थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन वास्तु और फेंग शुई के अनुसार आप अपने वॉशरूम में कुछ बदलाव करके इसे वास्तव में अपने साथ बात करने की एक बेहतरीन जगह बना सकते है। यह वास्तव में वह जगह है जहां हम बहुत अधिक सोचते हैं और घर में किसी अन्य जगह की तुलना में खुद से सबसे ज्यादा बात करते है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दूसरों के साथ बात करना आपको संघर्ष की ओर ले जाता है, लेकिन खुद के साथ बात करने से आपकी आत्मनिरीक्षण, समाधान और शांति बढ़ती है।

उदाहरण के लिए हम अधिकतर समय घर पर खाना पसंद करते हैं क्योंकि हर दिन बाहर खाना खाना संभव नहीं है। जैसे हम रोज़ाना बाहर खाना खाने वाले जीवन पर निर्भर नहीं कर सकते हैं, उसी तरह हम घर से बाहर लिए गए कुछ मैडिटेशन सेशन या कक्षाओं पर कैसे निर्भर रह सकते है? क्या मैडिटेशन करना हमारा दैनिक अभ्यास नहीं हो सकता है?

लोग सामान्यतः मैडिटेशन को भगवान के बारे में सोचने से जोड़ते है। अब अब एक प्रश्न यह है कि क्या हम एक विशेष समय या किसी विशेष स्थान पर या किसी विशेष आसन में बैठकर ही भगवान से बात कर सकते है?

मैडिटेशन का क्या मतलब है? ‘मैडिटेशन’ शब्द ‘मेडिरी’ शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ है चिकित्सा। यह विज़ुअलाइजेशन नहीं है लेकिन वास्तव में यह एक अहसास है कि हम जो भी कर रहे हैं या करने के बारे में सोच रहे है क्या वह सच में करने के योग्य है और यह किसी को नकारात्मक प्रभावित नहीं करेगा।

हम अपने वॉशरूम को एक ऐसी जगह कैसे बना सकते हैं जहां हम सोच, योजना और आत्मनिरीक्षण कर सकते है?

  1. अपने वॉशरूम की दीवार पर एक मोटिवेशनल मैसेज लटकाएं।
  2. अपने सबसे तनावपूर्ण दिनों जैसे महीने का अंत या जब काम का दबाव अधिक हो,इस दौरान वॉशरूम के कोने में रखे गए कुछ ताजे फूल आपके विचारों से तनाव और परेशानी को दूर करने में मदद कर सकते है।
  3. इस जगह में पर्याप्त हवा ताज़ा होनी चाहिए।
  4. इस जगह पर सुगंधित मोमबत्तियाँ रखना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
  5. वॉशरूम में एक डेस्क मिनी कैलेंडर रखें ताकि आप अपने सप्ताह या दिनों की योजना पहले से बना सकें।
  6. आपके दिमाग में आने वाले नकारात्मक विचारो को सकारात्मक विचारों में बदलने के लिए संगीत एक अच्छा आइडिया हो सकता है।
  7. वॉशरूम में लटकाएं गए मोटिवेशनल मैसेज को हर महीने बदलते रहें वरना आपका मन एक ही मैसेज को बार बार देखने पर एक दिन इसे अनदेखा करना शुरू कर देगा।
  8. यह जगह उचित वेंटिलेशन और पर्याप्त धूप के साथ हवादार होनी चाहिए। यह न केवल वॉशरूम को ताजा बल्कि यह इसे कीटाणु-मुक्त भी रखेगा।
  9. एक अंधेरायुक्त,उदास या घुटन वाला वॉशरूम नकारात्मक और कमजोर विचारों का कारण हो सकता है।

The post मैडिटेशन करने के लिए एक बेहतरीन जगह हो सकता है आपका वॉशरूम ! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zY6HZK

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop