sss

; //]]>

राज कपूर को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुआ तीसरा रूसी फिल्म महोत्सव

नई दिल्ली। राज कपूर को श्रद्धांजलि देने के साथ ही रशियन फिल्म डेज के तीसरे संस्करण की शुक्रवार को शुरुआत हुई। यह महोत्सव सिनेमाई और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से भारत-रूस संबंधों को मजबूत करने का एक प्रयास है।

फिल्म महोत्सव आज सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में राज कपूर और वर्ष 1970 की उनकी प्रसिद्ध फिल्म मेरा नाम जोकर को समर्पित एक नाटकीय प्रस्तुति के साथ शुरू हुआ। यह रूस की पसंदीदा भारतीय फिल्मों में से एक है।

उद्घाटन के मौके पर रूस के संस्कृति मंत्री ब्लादिमीर मेडिंस्की ने कहा कि वह भारत-रूस सहयोग को फिल्मों के सह-निर्माण में बदलते हुए देखने की उम्मीद करते हैं। दिल्ली में 12 नवंबर को इस महोत्सव का समापन होगा जिसके बाद यह मुंबई में आयोजित होगा। इसका समापन 20 नवंबर को पणजी में होने वाले भारत के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होगा।

The post राज कपूर को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुआ तीसरा रूसी फिल्म महोत्सव appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2yPrbYB

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop