sss

; //]]>

आखिर कहां है आज शक्तिमान सीरियल के ये किरदार, क्या आप जानते है !

बॉलीवुड डेस्क। शक्तिमान सीरियल बहुत ही फैमस सीरियल था और इसको देखने के लिए लोग काफी उत्साहित रहते थे। आपको बता दें कि यह सीरियल 1997 से प्रारंभ होकर 2005 तक चला था। इस सीरियल को आपने भी देखा होगा। याद हो तो यह सीरियल 90 के दशक में दोपहर 12 से 1 बजे आता था। यह बच्चों का इतना पसंदीदा सीरियल हुआ करता था कि उस समय घर में बच्चों की भीड़ लग जाया करती थी। आज भी इस सीरियल को देखने में उतना ही मजा आएगा जितना उस समय बच्चों को आता था। लेकिन आपने यह खबर सुनी होंगी कि कुछ समय बाद इस सीरियल के ऊपर एक्शन लिया गया था क्योंकि कई बच्चों ने इस सीरियल को देखकर शक्तिमान की ही तरह अपनी छत से उड़ने की कोशिश की थी और वे घायल हो गए थे। इस सीरियल को हर उम्र के लोग पसंद करते थे। पर आज क्या आप यह जानना चाहते है कि इस सीरियल के वे किरदार क्या रहे है जिन्होंने अपने पहनावे तथा कलाकारी से सभी के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली थी। आइए जानते है इनके बारे में …

(1) टॉम अल्टर (गुरू जी) :-


आपको शक्तिमान नामक सीरियल में टॉम अल्टर का किरदार तो याद होगा ही इन्होंने इसमें महागुरू की भूमिका निभाई थी जो शक्तिमान को हमेशा सही राह दिखाते थे। आपको बता दें कि इन्होंने इस सीरियल में बहुत ही महत्वपूर्ण किरदार निभाया था और अब ये टॉम अल्टर 66 वर्ष के हो चुके है। इन्होंने भी अपने रोल से सबके दिलों में एक खास जगह बना ली थी।

(2) वैश्नवी महंत (गीता विश्वास) :-

आपको बता दें कि अगर आपको याद हो तो शक्तिमान नामक सीरियल में वैश्नवी महंत ने गीता विश्वास का किरदार निभाया था। जिन्होंने अपनी एक्टिंग से सबको अपना दीवाना बना लिया था और सभी उनकी काफी प्रशंसा करते थे। ये अब वर्तमान में 42 वर्ष की हो चुकी है और ‘टशन-ए-इश्क’ नामक सीरियल में काम कर रही है।

(3) सुरेंद्र पाल (किलविश) :-

आपको याद हो तो सुरेंद्र पाल ने इसी सीरियल में तमराज किलविश की भूमिका निभाई थी। अब ये वर्तमान में वे 64 साल के हो चुके है। यही नहीं उन्होंने कई फिल्मों में भी कार्य किया है। इस सीरियल में इनके काम की भी काफी सराहना की गई थी। इन्होंने इस सीरियल में बहुत ही महत्वपूर्ण किरदार निभाया था।

(4) मुकेश खन्ना (शक्तिमान) :-

मुकेश खन्ना को आप सभी जानते ही होंगे इनका चेहरा तो आज भी आपके दिल में बसा होगा। इन्होंने इस सीरियल में शक्तिमान तथा गंगाधर का रोल निभाया था। जो कि बहुत ही महत्वपूर्ण रोल था। अब वे 59 साल के हो चुके है और इन्होंने बहुत सी फिल्मों और सीरियल में काम किया लेकिन ये अब “वारिस” नामक सीरियल में काम कर रहें है।

The post आखिर कहां है आज शक्तिमान सीरियल के ये किरदार, क्या आप जानते है ! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2hgNMpD

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop