sss

; //]]>

अगर आपके बच्चे ने यूज किया फेसबुक या ट्वीटर तो चली जाएंगी आपकी नौकरी

रोचक डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे है जिन्हें सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। आजकल बच्चे भी सोशल मीडिया का बहुत अधिक इस्तेमाल कर रहे लेकिन ऐसा करने से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह एक ऐसा माध्यम है जिसके इस्‍तेमाल करने की योग्‍यता और अयोग्‍यता पर सवाल उठते रहते है। आइए जानते है ऐसे ही कुछ सवालों के बारे में …….

आपको बता दें कि ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्डस में इस हफ्ते इस बात पर बहुत अधिक बहस की गयी है कि किस उम्र के बच्चों को फेसबुक और ट्विटर इस्तेमाल करने की अनुमति दी जा सकती है। लंबे समय तक की गयी इस चर्चा के बाद यह निष्कर्ष निकला है कि 13 साल से कम उम्र के बच्‍चों को फेसबुक और ट्विटर इस्‍तेमाल नहीं करने दिया जाएं। और इस चर्चा में इस मुद्दे को भी शामिल किया गया है कि 13 साल से कम उम्र के बच्चें फेसबुक और ट्विटर का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करेंगे। इसके लिए सरकार के डाटा प्रोटेक्शन ब‍िल में ये अधिकार देने पर विचार किया जायेगा कि वो कानूनी रूप से उस उम्र को निर्धारित करे जब से बच्‍चों को इन दोनों सोशल मीडिया प्‍लेटफार्मस को इस्‍तेमाल की इजाजत मिलेगी। ऐसा करने के पीछे सबसे अहम् कारण यह है कि ऐसा करके कम उम्र बच्‍चों को ऐसे माध्‍यमों के जरिए होने वाले शोषण से बचाया जा सकता है। लेकिन इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कानून बनाने के लिए सदन में काफी कम लोग सर्मथन करेंगे।

– नौकरी भी जा सकती है :-

सोशल मीडिया से जुड़े ऐसे कई मामले सुनने को मिले है इसमें सम्बंधित एक कानून बनाया गया है जिसमें उन लोगों को नौकरी से हटा दिया जाएं जो कंपनी के मामलों को सोशल मीडिया पर शेयर करते है और संस्‍थान की बुराई भी करते है। इस मामले ने तब अधिक जोर पकड़ लिया जब लंदन और कैलिफोर्निया में इस तरह के प्रयासों में लोगों को या तो नौकरी से हटा दिया गया या काम पर रखा ही नहीं गया। एक मामला यह है कि जैसे लंदन में एक शोध के दौरान सामने आया कि वहां प्रति 10 में से 1 व्‍यक्‍ति को नौकरी पर नहीं रखा जाता है क्‍योंकि उसकी सोशल मीडिया पोस्‍ट पर लिखे गए वकतव्‍य कंपनी को पसंद नहीं आते। यही नहीं वहीं कैलिफोर्निया में एक व्‍यक्‍ति की नौकरी इसलिए चली गई थी क्योंकि उसने कंपनी के फेसबुक पेज पर उस इंसान की फोटो पोस्ट कर दी जिसमें वो कंपनी के खाद्य पदार्थ को चाटता दिखाई दे रहा था।

– मौत की सजा भी हो सकती है :-

आपको यह जानकर हैरानी होंगी कि सऊदी अरब में एक ऐसा कानून है जिसमें सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना या कुछ गलत पोस्ट करने से मौत की सजा भी मिल सकती है। यही नहीं यहां के कानून मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार सऊदी अरब में सोशल मीडिया पर कुछ भी आपत्‍तिजनक लिखने या अफवाह फैलाने के जुर्म में मौत की सजा से लेकर अपराधियों को कोड़े, जेल, सफर पर पाबंदी, नजरबंद के साथ-साथ सोशल मीडिया बैन जैसी सजायें भी दी जा सकती है।

The post अगर आपके बच्चे ने यूज किया फेसबुक या ट्वीटर तो चली जाएंगी आपकी नौकरी appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zpOaZp

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop