sss

; //]]>

परिणीति चोपड़ा बोली- इस फिल्म में काम कर सपना हुआ पूरा

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि फिल्म गोलमाल अगेन में काम कर उनका सपना पूरा हो गया है। परिणीति चोपड़ा ने कहा कि वह हमेशा से ‘मास एंटरटेनर’ का भाग बनना चाहती थीं, और उनका यह सपना ‘गोलमाल अगेन’ में पूरा हो गया है। परिणीति ने कहा कि उन्हें लगता है कि उन्होंने इस फिल्म के माध्यम से दर्शकों का अच्छा मनोरजन किया है।

 

 
परिणीति ने कहा कि ‘मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर खुद को खुशकिस्मत मान रही हूं। मैं हमेशा से ‘मास एंटरटेनर’ का एक हिस्सा बनना चाहती थी और ‘गोलमाल अगेन’ से मुझे लगा कि मैं दर्शकों का मनोरंजन करने में सक्षम हूं, जो अब तक का सबसे खुशनुमा अहसास है। मुझे फिल्म में एक भूमिका देने के लिए मैं रोहित सर का धन्यवाद करती हूं। बहुत अच्छा लगता है कि लोगों ने फिल्म को इतना प्यार दिया और खुशी के रूप में मेरे प्रदर्शन को दर्शकों ने पसंद किया। बच्चे मुझे खुशी बुलाते हैं, जो दिखाता है कि दर्शक फिल्म और मुझे कितना प्यार करते हैं।

 

Image result for parineeti chopra golmaal 4
उल्लेखनीय है कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी गोलमाल अगेन में परिणीति चोपड़ा के अलावा अजय देवगन, तब्बू तुषार ,अरशद वारसी, श्रेयस तलपडे, कुणाल खेमू, प्रकाश राज और नील नितिन मुकेश की भी अहम भूमिका है। फिल्म 200 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।

The post परिणीति चोपड़ा बोली- इस फिल्म में काम कर सपना हुआ पूरा appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2BiqBjC

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop