एशेज सीरीज: मैदानी जंग में उतरेंगे आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड
खेल डेस्क। भारत और पाकिस्तान की तरह क्रिकेट के मैदान की एक अन्य सबसे रोमांचक जंग अगर कोई है तो वह आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच प्रतिष्ठित एशेज सीरीज है। गुरूवार से गाबा के मैदान पर ये दोनों ही टीमें अपनी इस मैदानी जंग के लिये फिर से जी-जान लगाने उतरेंगी। वर्ष 2013 से 2015 के बीच तीन वर्षाें में दो सीरीज के बाद आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड अपनी प्रतिद्वंद्विता फिर से यहां गाबा के मैदान में शुरू करेंगे। एक ओर जहां कप्तान स्टीवन स्मिथ के लिये अपने घरेलू मैदान पर टीम को जीत दिलाने का भारी दबाव है तो दूसरी ओर अन्य युवा कप्तान इंग्लैंड के जो रूट के लिये विपक्षी टीम के मैदान पर इतिहास रचने का दबाव और मौका दोनों हैं।
आस्ट्रेलियाई टीम के पास गुरूवार से एशेज सीरीज के पहले मैच में जीत के साथ अच्छी शुरूआत करने का मौका है क्योंकि ब्रिसबेन में उसका शानदार रिकार्ड है जहां वह पिछले 29 वर्षाें से अपराजेय है। हालांकि वर्ष 2010-11 में एलेस्टेयर कुक की कप्तानी में इंग्लैंड ने पहले मैच में हार टालते हुए मैच ड्रा कराया था। आस्ट्रेलिया ने वर्ष 1988 से ही गाबा में टेस्ट नहीं हारा है और इंग्लैंड 1986 से यहां जीता नहीं है।
The post एशेज सीरीज: मैदानी जंग में उतरेंगे आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2Anoz4J
Comments
Post a Comment