जानबूझकर विद्यार्थियों पर कार चढ़ायी, तीन घायल
फ्रांस। दक्षिणी फ्रांस के टूलूज के नजदीक स्कूल के बाहर व्यक्ति ने जानबूझकर अपनी कार विद्यार्थियों के एक समूह पर चढ़ी दी। इस दुर्घटना में तीन चीनी विद्यार्थी घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार चालक व्यक्ति पहले भी छोटे-मोटे अपराधों को अंजाम देता रहा है, लेकिन वह आतंकवादियों की सूची में शामिल नहीं है।
कारचालक को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल विद्यार्थियों में से एक युवती के सिर में आयी गंभीर चोटों का उपचार चल रहा है। टूलूज अभियोजक ने अपने बयान में कहा, फिलहाल, यह आतंकवादी घटना दिखायी नहीं पड़ती, हालांकि इन आशंकाओं को खारिज नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि चालक लंबे समय से मनोवैज्ञानिक समस्याओं से पीडि़त है और उसे दिसंबर 2016 तक अस्पताल में भर्ती रखा गया था।
The post जानबूझकर विद्यार्थियों पर कार चढ़ायी, तीन घायल appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zzaTm0
Comments
Post a Comment