इस एक्ट्रेस को स्क्रीनिंग में आमंत्रित से डरते हैं करण जौहर
मुंबई। फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि वह अभिनेत्री जया बच्चन को फिल्मों की स्क्रीनिंग में आमंत्रित करने से डरते है। ‘सावन’के ऑडियो शो-टेक-2 विध अनुपमा एंड राजीव में शामिल हुए करण ने अपने करियर के बारे में कई सारी बातें साझा की। करण ने बताया कि वह जया बच्चन को फिल्मों की स्क्रीनिंग में आमंत्रित करने से घबराते है। यह डर करण उनके हमेशा सच बोलने की आदत से लगता हैं। जया बच्चन उन लोगों में से हैं, जो कभी भी झूठ नहीं बोलती और उनकी इस वाकपटुता से करण डरते हैं।
करण जौहर ने कहा, फिल्म जगत में कुछ लोग ऐसे हैं, जो कभी झूठ नहीं बोलते है। उदाहरण के लिए जया बच्चन को देख लीजिए। करण ने कहा उन्हें फिल्म की स्क्रीनिंग पर बुलाना खतरनाक होता है, क्योंकि वह अपनी प्रतिक्रिया सीधे तरीके से सच बोलकर देती हैं। अगर आप जया बच्चन को अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए बुला रहे हैं, तो उनकी प्रतिक्रिया को सुनने के लिए भी आपको तैयार रहना चाहिए। वह मुझसे कहती हैं कि करण मैं तुम्हारी फिल्म स्क्रीनिंग पर नहीं आऊंगी, क्योंकि मैं तुमसे झूठ नहीं बोल सकती। अगर मुझे तुम्हारी फिल्म पसंद नहीं आई, तो मैं कह दूंगी और यह तुम्हें निराश कर देगा।
The post इस एक्ट्रेस को स्क्रीनिंग में आमंत्रित से डरते हैं करण जौहर appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2Bdxva2
Comments
Post a Comment