sss

; //]]>

इस राजस्थानी गेंदबाज ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जो आजतक क्रिकेट इतिहास में किसी ने नहीं बनाया

खेल डेस्क। राजस्थान के बाएं हाथ के एक युवा तेज गेंदबाज ने एक लोकल टी-20 मैच में ऐसा रिकॉर्ड बनाया कि मैच देखने वाले भी हैरान रह गए। इस गेंदबाज ने 4 ओवर में बिना कोई रन दिए विपक्षी टीम के 10 खिलाड़ियों को पवेलियन लौटाने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने यह कारनामा पर्ल अकादमी के खिलाफ स्वर्गीय भंवर सिंह टी-20 टूर्नामेंट के दौरान करके दिखाया है। यह टूर्नामेंट स्थानीय मैदान के मालिक की ओर से अपने दादा की याद में आयोजित कराया गया था।

 

सिर्फ 36 रन पर आल आउट हुई टीम

पर्ल अकादमी की और से जो सूचना मिली है उसके अनुसार मैच मे पर्ल अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कररने का फैसला लिया और दिशा क्रिकेट अकादमी को 156 रन के स्कोर पर रोकने में सफलता हासिल की। दिशा अकादमी ने 20 ओवर में 156 रन बनाए। जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पर्ल अकादमी की पूरी टीम 36 रन पर सिमट गई। इस शानदार जीत का श्रेय मुख्य रूप से आकाश चौधरी को जाता है।

 

अपने नाम दर्ज की हैट्रिक

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश चौधरी ने पहलले ही ओवर में दो विकेट अपने नाम किए, जिसके बाद अगले ओवर में उन्होंने फिर से दो विकेट अपने नाम किए। चौधरी ने अपने तीसरे ओवर मे तीन विकेट और चौथे ओवर में चार विकेट लेकर पूरी टीम को पवेलियन रवाना कर दिया। इस दौरान आकाश चौधरी ने एक भी रन नहीं दिए। इस शानदार गेंदबाजी में आकाश चौधरी ने एक हैट्रिक भी अपने नाम की।

The post इस राजस्थानी गेंदबाज ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जो आजतक क्रिकेट इतिहास में किसी ने नहीं बनाया appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2m9kYRc

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop