थ्रिलर फिल्म बनायेंगे निखिल
मुंबई। बॉलीवुड के चर्चित फिल्मकार निखिल आडवाणी अभिनेता जॉन अब्राहम और मनोज वाजपेयी को लेकर थ्रिलर फिल्म बनाने जा रहे हैं। निखिल आडवाणी का कहना है कि वह थ्रिलर फिल्म बनाने को लेकर बहुत रोमांचित एवं उत्साहित हैं क्योंकि वह इस विधा की फिल्में दोस्तों संग देखना पसंद करते हैं।
निखिल आडवाणी ने ट्वीट किया, एक ऐसी विधा कि फिल्म का निर्माण करने को लेकर रोमांचित हूं, जिसे मैं दोस्तों के साथ देखना पसंद करता हूं। एम्मे एंटरटेनमेंट, जॉन अब्राहम, मनोज बाजपेयी। इसका इंतजार करें। फिल्म की कहानी कथित रूप से एक पुलिस अधिकारी और एक हत्यारे के इर्द-गिर्द घूमती है और इसकी शूटिंग जनवरी 2018 में शुरू होगी।
The post थ्रिलर फिल्म बनायेंगे निखिल appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2A81u54
Comments
Post a Comment