इन अभिनेता से प्रेरणा लेते हैं हर्षवर्धन कपूर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के पुत्र हर्षवर्धन कपूर अभिनेता ऋषि कपूर से प्रेरणा लेते हैं। फिल्म मिर्जिया से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हर्षवर्धन इन दिनों फिल्म ‘भावेश जोशी’ में काम कर रहे हैं। हर्षवर्धन का कहना है कि उन्हें ऋषि कपूर से सच्ची प्रेरणा मिलती है।
ऋषि ने ट्विटर पर ‘भावेश जोशी’ के लिए हर्षवर्धन को शुभकामनाएं दीं। इसके जवाब में हर्षवर्धन ने लिखा,‘धन्यवाद सर। आप सच्ची प्रेरणा हैं। आपको फिल्म और हमारी कड़ी मेहनत दिखाने के लिए उत्सुक हैं।‘ उल्लेखनीय है कि विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा निर्देशित ‘भावेश जोशी’ अगले साल मई में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
The post इन अभिनेता से प्रेरणा लेते हैं हर्षवर्धन कपूर appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2BofRzH
Comments
Post a Comment