आप भी देखते है टेलीविज़न, तो जान लीजिये इससे जुड़ी ये रोचक बातें
रोचक डेस्क। वैसे तो आप जिन चीज़ो का उपयोग करते है या जो चीज़े आपके काम आती है उनके बारे में बहुत कुछ जानते है। बहुत सारी चीज़े ऐसी है जिनके बारे में अगर आप नहीं जानते है तो उनके में जानने की कोशिश करते है। आप सब टीवी तो जरूर देखते होंगे और आपको लगता होगा कि आप इससे जुडी सारी बातें जानते होंगे लेकिन आज टेलीविज़न से जुड़ी कुछ ऐसी भी बातें है जो आप नहीं जानते है, तो चलिए आज हम आपको बताते है टेलीविज़न से जुड़ी कुछ रोचक बातें।
टेलीविज़न द्वितीय विश्व युद्ध से पहले इतना लोकप्रिय नहीं था लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध के अंत के बाद टेलीविजन बहुत लोकप्रिय हो गए। सन 1948 में 1 मिलियन अमेरिकन घरों में टीवी था। 1 जुलाई, 1941 को न्यूयॉर्क में पहली टेलीविजन विज्ञापन प्रसारित हुआ और यह विज्ञापन Bulova वॉच के लिए था। Bulova वॉच का यह विज्ञापन 20 सेकंड का था।
यह भिखारी महीने का कमाता है लाखों रुपये, गिनने के लिए रखता है लोग !
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आधुनिक टेलीविजन के आविष्कारक, Philo Farnsworth, अपने बच्चों को टीवी नहीं देखने देते हैं। सिम्पसन अमेरिका में सबसे लंबे समय तक चलने वाली एनिमेटेड टीवी श्रृंखला रहा है। आपको बता दे कि “टेलीविज़न” शब्द को 1907 में अंग्रेजी भाषा में शामिल किया गया था और इसे रूसी वैज्ञानिक, Constantin Perskyi द्वारा लाया गया था।
अध्ययनों के अनुसार, 2006 और 2007 के बीच केवल 18 प्रतिशत टेलीविजन सेट को रिसाइकिल किया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक 65 वर्षीय व्यक्ति अपने जीवन के दौरान औसत 2 मिलियन से अधिक टीवी विज्ञापन देखता है। लेकिन इन दिनों इंटरनेट काफी लोकप्रिय है और जैसे जैसे इंटरनेट लोकप्रिय होता जा रहा है, वैसे अधिक से अधिक लोग अपने स्मार्टफोन पर टीवी प्रोग्राम देखने लग गए।
जानिए इस सीक्रेट सोसायटी के बारे में , जिनको माना जाता है ‘जिंदा भूत’
सबसे महंगे टीवी विज्ञापन ने एक चैनल विज्ञापन के लिए करीब 33 मिलियन डॉलर की कमाई की है जिसमे निकोल किडमैन ने भूमिका निभाई थी। 1997 में, एक बंदर अफ्रीकी राज्य बेनिन में एक टेलीविजन aerial की चोरी करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। जब लोग सपने देखते हैं तो अधिकांश लोगों के सपने रंगीन ही होते हैं लेकिन जो लोग ब्लैक एंड वाइट टेलीविजन देखते हुए बड़े हुए हैं वे ब्लैक एंड वाइट सपने देखते हैं।
1963 में राष्ट्रपति कैनेडी की मृत्यु हो जाने के तुरंत बाद, टीवी नेटवर्क ने अंतिम संस्कार और उन्हें दफन करने के दौरान के 4 दिनों के नॉन-स्टॉप कवरेज का प्रसारण किया, जिसमे 100 मिलियन डॉलर खर्च किए गए। पहला टीवी रिमोट कंट्रोल 1950 में Zenith द्वारा बनाया गया था और एक तार से एक टीवी से जुड़ा था। Game of Thrones को सब से ज्यादा देखे जाने वाले शो के रूप में वोट किया गया है।
जानिए इस युवक के बारे में जिसने खुद को बताया मंगल ग्रह का निवासी
इस इंसान के पेट से सिक्के ही नही बल्कि निकली ऐसी चीज़े, जानकर हो जायेगे हैरान!
The post आप भी देखते है टेलीविज़न, तो जान लीजिये इससे जुड़ी ये रोचक बातें appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2BgLvPt
Comments
Post a Comment