sss

; //]]>

फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर कुंभलगढ़ किला बंद कराया

मुंबई। राजस्थान में फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म पद्मावती को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और इसे लेकर जहां आज राजसमंद जिले में ऐतिहासिक कुंभलगगढ किला बंद कराया गया वहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी से फिल्म में आवश्वक बदलाव के बिना प्रदर्शित नहीं किये जाने का आग्रह किया है।

 

श्रीमती वसुंधरा राजे ने श्रीमती ईरानी को पत्र लिखकर कहा कि इस संबंध में सेंसर बोर्ड को भी फिल्म प्रमाणित करने से पहले इसके सभी संभावित नतीजों पर विचार करना चाहिए। उधर राजपूत करणी सेना एवं सर्वसमाज के लोगों ने फिल्म पर रोक लगाने की मांग को लेकर कुंभलगढ़ किले को बंद करा दिया। हालांकि इस दौरान विदेशी पर्यटकों को किले में जाने दिया लेकिन देशी पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को किले में नहीं जाने दिया गया। करणी सेना के राष्ट्रीय महासचिव गोविन्द सिंह सोलंकी ने बताया कि सरकार ने फिल्म पर शीघ्र रोक नहीं लगाई तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा। करणी सेना के संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी का कहना है कि विवादित फिल्म को प्रदर्शित नहीं होने दिया जायेगा।

The post फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर कुंभलगढ़ किला बंद कराया appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2j7tPhx

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop