कॉफी पीने के बाद बंदर हो गया बेहोश, और फिर….
रोचक डेस्क। हम लोग बार-बार चेतावनी देने के बाद भी जानवरों को कुछ खिला-पिला देते हैं। जहां लोग बंदरों को ज्यादातर केला या फल ही देते हैं लेकिन लगता है कि इस जीव की अब खाने-पीने की आदतें बदल गई हैं।
हाल ही में जहां भारत के पानीपत में एक बंदर को पार्किंग में रखी बाइक से पेट्रोल पीते हुए देखा गया, वहीं थाइलैंड में एक बंदर कॉफी पीने के बाद बेहोश हो गया। पाया गया कि छह महीने के एक बंदर के बच्चे ने टूरिस्ट के कप से कॉफी पी ली जिसके बाद कैफीन ओवरडोज हो गया। बंदर टूरिस्ट के कप से कॉफी का सिप लेने के बाद बंदर बीमार पड़ गया और फिर बेहोश हो गया। वह दस घंटे बेहोश रहा जब तक कि उसे सलाइन और कार्बन सॉल्यूशन दिया गया।
भविष्य में ये घटना फिर न हो इसके लिए एक ट्रूप को इसकी देखभाल के लिए रखा गया है। साथ ही टूरिस्ट्स को भी सलाह दी गई है कि बंदरों के क्षेत्र में कोई भी फूड और बेवरेज न छोड़ें।
The post कॉफी पीने के बाद बंदर हो गया बेहोश, और फिर…. appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zScK6i
Comments
Post a Comment