sss

; //]]>

दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या

क्राइम डेस्क। बिहार में वैशाली जिले के बेलसर आउट पोस्ट के जारंगी गांव में दहेज के लिए एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि नवविवाहिता फुलटी देवी (22) की ससुराल के लोगों ने देर रात गला दबाकर हत्या कर दी। शादी के बाद से ही नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ति किया जाता था।

 

 

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद आज सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने ससुराल से फुलटी देवी को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। पति सहित सभी लोग फरार हैं। इस संबंध में मृतिका के भाई सिकंदर सहनी ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

The post दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2mkYNrI

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop