जानिए, इस यूनिवर्सिटी में नॉन-वेज खाने वालो को नहीं मिलेगा गोल्ड मैडल!
डेस्क: आपने कई यूनिवर्सिटी में ये देखा होगा की गोल्ड मैडल जो मेरिट में आता है उनको मिलता है। उनके खान-पान या रहने के तरीके से किसी भी यूनिवर्सिटी में गोल्ड मैडल देते हुए नहीं देखा होगा। पुणे की इस यूनिवर्सिटी में बच्चा चाहे कितना भी होशियार क्यों न हो जब वो नॉन वेज खता है तो उसे गोल्ड मैडल नहीं मिलेगा। महाराष्ट्र के पुणे की एक यूनिवर्सिटी ने एक फैसला लिया है कि जो छात्रा मांसाहारी हैं, उन्हें गोल्ड मेडल नहीं दिया जाएगा।
गौरतलब है की यूनिवर्सिटी के इस फैसले का स्टूडेंट्स ने जमकर विरोध भी किया था। पुणे के सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय के सर्कुलर के अनुसार 10 ऐसी शर्तें तय की गई हैं जो महर्षि कीर्तंकर शेलार मामा गोल्ड मेडल के लिए छात्र की पात्रता तय करेंगे। गोल्ड मेडल पाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने जो शर्त रखी है उसमें से एक में ये साफ तौर पर कहा गया है कि मेडल की पात्रता के लिए केवल शाकाहारी और शराब न पीने वाले के लिए है।
आपने देखा होगा की कोई भी यूनिवर्सिटी अपने स्टूडेंट्स के साथ भेद भाव नहीं करता होगा। लेकिन इस यूनिवर्सिटी में बच्चो को सिर्फ वेज खाने की ही सलाह दी जा रही है। जब इस सर्कुलर की खबर पुणे यूनिवर्सिटी के बाहर फैल गई और छात्रों ने इस कदम का कड़ा विरोध किया। तब विश्वविद्यालय ने इस कदम का बचाव करते हुए कहा कि ये निर्देश व शर्तें पुणे यूनिवर्सिटी की ओर से नहीं है। इन शर्तों को मेडल देने वाले स्पॉन्सर ने रखी है।
The post जानिए, इस यूनिवर्सिटी में नॉन-वेज खाने वालो को नहीं मिलेगा गोल्ड मैडल! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2jioIyT
Comments
Post a Comment