sss

; //]]>

अकेले खाना खाओगे तो मोटे हो जाओगे, शोध!

हेल्थ डेस्क। भोजन का सेवन करना हमारी सेहत के लिए बहुत ही जरुरी होता है और इंसान इसके बिना अपना जीवन यापन नहीं कर लेकिन कभी आपने यह सोचा है कि खाना भी हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है। हां ये सच है हाल ही में किए गए एक रिसर्च के दौरान इस बात का खुलासा हुआ जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। रिसर्च में बताया गया है कि महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों का अकेले खाना खाना सेहत के लिए ठीक नहीं है। इससे उनकी सेहत ठीक नहीं रहती है।

आपको बता दें कि ये रिसर्च साउथ कोरिया की राजधानी सोल में की गई है। की गयी इस रिसर्च में इस बात का पता लगा है कि अकेले खाना खाने से पुरुषों की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उनको कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन यह बीमारी महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में अधिक देखने को मिलती है। यह बहुत ही गंभीर बीमारी होती है।

आपको बता दें ये रिसर्च सोल में डांगगुक विश्वविद्यालय और इल्सान अस्पताल की ओर से की गई। और इस रिसर्च के दौरान 8,000 वयस्कों ने भाग लिया। यह रिसर्च मोटापे और अकेलेपन से सम्बंधित था इस रिसर्च में उन वयस्कों से पूछा गया कि वे कब और कितनी बार अकेले खाना खाते है। क्योंकि अकेले खाना खाना पुरुषों लिए किसी खतरनाक बीमारी से कम नहीं है।

आपको बता दें कि जब यह रिसर्च किया गया तब यह पता चला कि अकेले खाना खाने वाले पुरुषों में 45 फीसदी मोटापा बढ़ा और 64 फीसदी लोगों में मेटाबॉलिक सिंड्रोम पाया गया। जबकि अकेले खाना खाने वाली 29 फीसदी महिलाओं में मेटाबॉलिक सिंड्रोम पाया गया। इसलिए अकेले खाना खाना पुरुषों लिए किसी खतरनाक बीमारी से कम नहीं है। उनको वहां अकेले खाना न खाने की सलाह दी गई।

The post अकेले खाना खाओगे तो मोटे हो जाओगे, शोध! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2A24EUD

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop