sss

; //]]>

भारत-न्यूजीलैंड के बीच कल होगी फाइनल जंग

तिरुवनंतपुरम । पहले दो मैचों में विशाल स्कोर खड़ा कर एक दूसरे को ध्वस्त कर चुके भारत और न्यूजीलैंड मंगलवार को जब यहां तीसरे और निर्णायक टी-20 मुकाबले में आमने सामने होंगे तो उनके बीच इस फार्मेट का महारथी बनने की जंग छिड़ेगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीमित ओवरों की सीरीज में मुकाबला जबर्दस्त चल रहा है। भारत ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती।

लेकिन टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच चुकी है और केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सीरीज का फैसला होगा। वनडे सीरीज में भारत ने पहला मैच हारने के बाद अगले दोनों मैच जीतकर सीरीज कब्जाई थी जबकि टी-20 में भारत ने पहला और न्यूजीलैंड ने दूसरा मैच जीता है। दोनों ही मैचों में दोनों टीमों ने भारी भरकम स्कोर बनाकर जीत अपने नाम की।

दिल्ली में पहले मुकाबले में भारत ने तीन विकेट पर 202 रन बनाकर विश्व की नंबर एक टी-20 टीम न्यूजीलैंड को आठ विकेट पर 149 रन पर रोक दिया। राजकोट में दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 196 रन बनाए और भारतीय टीम सात विकेट पर 156 रन ही बना सकी।

The post भारत-न्यूजीलैंड के बीच कल होगी फाइनल जंग appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zmTlcw

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop