यह बंगला कहा जाता है ‘भूतों का गढ़’, जानिए इसकी खौफनाक सच्चाई…..
रोचक डेस्क। आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे ही डरावने भूतिया बंगले के बारे में बताने जा रहे है जो देवभूमि उत्तराखंड के अबोट मांउट पर स्थित है। यह रहस्यमयी बंगला उत्तराखंड के अबोट माउंट में जिसे यहाँ के लोग काफी खौपनाक मानते हैं।
इस रहस्यमयी बंगले का नाम है एबी….
यहाँ के स्थानीय निवासियों की मानें तो ये बंगला शापित हैं। अबोट माउंट का यह गाँव हिन्दुस्तान की 10 सबसे डरावनी जगहों में शुमार है। ऐबी नाम के इस बंगले को आज से लगभग 111 साल पहले यानी साल 1905 में बनाया गया था और इस बंगले में रहते थे एक अंग्रेज डॉक्टर मौरिस। कुछ समय के बाद साल 1921 में इस बंगले को अस्पताल में तब्दील कर दिया गया। बताया जा है कि डॉक्टर मौरिस के पास कुछ अजीब सी शक्तियां भी थीं। मैरिस का संपर्क सीधे रहस्यमयी आत्माओं से था, जिसके कारण से उन्हें पहले ही पता लग जाता था कोई व्यक्ति किस दिन मरेगा।
कभी डॉक्टर मौरिस इंसानों के शरीर की करते थे चीरफाड़
इसी रहस्य के कारण डॉक्टर मौरिस बंगले के जिस कमरे में रहते थे, उसे मुक्ति कोठरी कहते हैं। इस मामले में बरसों पुरानी किंवदंती है कि उसी मुक्ति कोठरी में डॉक्टर मौरिस इंसानों के शरीर की चीरफाड़ करते थे। इस बंगले में शाम ढलते ही अजीबों गरीब घटनाएं होने लगती हैं। बताया जाता है कि उन्हें बंगले के पास कई रहस्यमई साए दिखाई देते हैं। सिर्फ बच्चे ही नही बल्कि वयस्कों ने भी इस घर में कई आत्माओं की मौजूदगी को महसूस किया है।
The post यह बंगला कहा जाता है ‘भूतों का गढ़’, जानिए इसकी खौफनाक सच्चाई….. appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2ylM5ud
Comments
Post a Comment