sss

; //]]>

कैटरीना कैफ बोली- मैं अपने काम से संतुष्ट हूं!

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपने काम से संतुष्ट है। कैटरीना की हाल के समय में ‘बार-बार देखो’और ‘जग्गा जासूस’ बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। कैटरीना का का कहना है कि वह जिस तरह की फिल्में कर रही हैं, उनसे बहुत खुश और संतुष्ट हैं। कैटरीना ने कहा,‘‘मैं जो भी करना चाहती हूं, उस पर ध्यान देती हूं। मैं जिस तरह की फिल्में कर रही हूं…पसंदीदा लोगों के साथ काम करने का मौका पाकर और नए लोगों से सीखने को लेकर बहुत खुश और संतुष्ट हूं।

 

 

कैटरीना ने कहा,‘‘हर फिल्म के साथ आप यह कोशिश करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि आप सीख रहे हैं और कहीं किसी मोड़ पर अगर आप परेशान होते हैं तो शायद खुद से सवाल करते हैं,‘क्यों, यह क्या हो रहा है? मुझसे कहां गलती हो रही है? मुझे कैसे खुद को आगे बढ़ाना है। हर किसी को ऐसे दौर से गुजरना पड़ता है, जहां वे बहुत प्रेरित होते हैं और फिर कभी-कभी ऐसा समय भी आता है, जब वे निरुत्साहित महसूस करते हैं। लेकिन हमेशा खुद को आगे बढऩे के लिए प्रेरित करना चाहिए और नई चीजें करने की कोशिश करनी चाहिए। कैटरीना जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में नजर आएंगी। वह अमिताभ बच्चन और आमिर खान के साथ फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में भी काम कर रही हैं।

The post कैटरीना कैफ बोली- मैं अपने काम से संतुष्ट हूं! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2imJsSG

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop