अमेरिका में चर्च में गोलीबारी, कई लोगों की मौत
सदरलैंड स्प्रिंग्स (टेक्सास)। एक बंदूकधारी ने दक्षिण-पूर्व अमेरिका केे एक छोटे शहर के एक चर्च में अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें करीबन 20 लोगों की मौत हो गयी कई लोग घायल हो गए। यह हमला सैन एंटोनियो के पूर्व में 65 किलोमीटर दूर सदरलैंड स्प्रिंग्स के विलसन काउंटी क्षेत्र में फस्र्ट बैपटिस्ट चर्च में हुआ। स्थानीय मीडिया ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया है कि यह वारदात स्थानीय समय के अनुसार सुबह 11:30 बजे चर्चा में प्रार्थन सभा के दौरान हुआ।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उस समय चर्च में कितने लोग मौैजूद थे। गुआदेलूप काउंटी शेरिफ के पुलिस अधिकारी रॉबर्ट मर्फी बताया कि चर्च से कई मील की दूरी पर बंदूकधारी को मार गिराया गया। विल्सन काउंटी शेरिफ जोई टैकिट ने सी एन एन चैनल को बताया कि इस हमले में कम से कम 20 लोग मारे गए। वहीं टेक्सास के उपराज्यपाल डेन पैट्रिक ने फॉक्स न्यूज को बताया कि इस हमले में करीबन 25 लोग मारे गए और 30 घायल हुए हैं।
उधर, 12 दिनों के एशिया दौरे पर गए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने ट््िवटर पर लिखा, भगवान सदरलैंड स्प्रिंग्स, टेक्सास के लोगों का साथ दें। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) और पुलिस मौके पर है।
The post अमेरिका में चर्च में गोलीबारी, कई लोगों की मौत appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2y621k6
Comments
Post a Comment