अच्छा तो… पीछे की और दौड़ने के है ये फायदे!
डेस्क: आप ने कई बार कोई सरकारी जॉब के लिए या फिर अपने आप को फिट रखने के लिए आपने कई बार दौड़ लगायी होगी। आप अक्सर आगे की और ही दौड़ते होंगे। लेकिन आगे की बजाय पीछे की और दौड़ना और ज्यादा फायदमंद होता है। पीछे की तरफ दौड़ लगाने से शरीर की ज्यादा ऊर्जा खर्च होती है। ऐसा करने से हमारा शरीर ज्यादा संतुलित रहता है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले में फिटनेस ट्रेनर एंड एक्सपर्ट किरण साहनी का कहना है।
किरण बताती हैं कि जब हम आगे की जगह पीछे की ओर दौड़ लगाते हैं तो अपने हर एक कदम को आगे बढ़ाने के लिए हमें पैरों की मांसपेशियों का ज्यादा इस्तेमाल करना पड़ता है। इस तरह दौड़ लगाने से लगभग 30 प्रतिशत ज्यादा ऊर्जा का उपयोग होता है। यूनिवर्सिटी ऑफ मिलान में हुए इस अध्ययन में आगे और पीछे की तरफ दौड़ने वाली कुछ महिलाओं पर एक अध्ययन किया गया। जिसमें पाया गया कि पीछे की तरफ दौड़ लगाने वाली इन महिलाओं का वजन आगे दौड़ने वाली महिलाओं की तुलना में 2.5 किलो कम था।
The post अच्छा तो… पीछे की और दौड़ने के है ये फायदे! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2mGXFii
Comments
Post a Comment