sss

; //]]>

रिलेशनशिप के बारे में बात नहीं करना चाहती हैं सोनम कपूर

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अभी अपने रिलेशनशिप के बारे में कुछ नहीं कहना चाहती हैं। बॉलीवुड में सोनम और आनंद आहूजा के बीच रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएंं हो रही है। सोनम ने कभी भी अपनी रिलेशनशिप को खुलकर स्वीकार नहीं किया है। चर्चा थी कि वह आनंद के साथ सगाई करने जा रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि सोनम और उनके ब्वॉयफ्रेंड अगले साल की शुरुआत में सगाई कर लेंगे।

 

 

सोनम से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इन अफवाहों को बेबुनियाद बताते हुए कहा, अभी मेरा ध्यान सिर्फ मेरे काम की तरफ है। मैं नहीं चाहती कि इस बारे में कुछ भी लिखा जाए। यह सब मेरे कंट्रोल में होना चाहिए। हालांकि मेरी भजदगी में कुछ भी मेरे कंट्रोल में नहीं है। सोशल मीडिया पर लोग मेरे बारे में कुछ भी बोलते हैं।

 

 

वह मुझे दिखने, मेरे खड़े होने, मेरे खाने, मेरी एक्टिंग, मेरी बोली-भाषा के आधार पर आंकते हैं। मैं अपनी जिंदगी में आने वाले लोगों को इससे बचाना चाहती हूं क्योंकि मेरी वजह से उसे इतनी परेशानी नहीं होनी चाहिए जो मुझे होती है। यह गलत है और मेरा निजी मामला है। मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती। मैं कभी अपनी रिलेशनशिप की बात छिपाऊंगी नहीं लेकिन मैं इस बारे में बात भी नहीं करना चाहती हूँ।

The post रिलेशनशिप के बारे में बात नहीं करना चाहती हैं सोनम कपूर appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2hsPeoC

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop