जानिए, बाल दिवस के अलावा आज और कौनसा ‘डे’ है स्पेशल!
नई दिल्ली: भारत में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन होता है। इसे बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्योंकि उन्हें बच्चों से बहुत प्यार था और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे। बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार है।
बाल दिवस यानी बच्चों का दिन:-
एक ऐसा दिन जो सिर्फ बच्चों के लिए समर्पित है। यह दिन ख़ास है क्योंकि ये उन नौनिहालों का दिन है जो कल देश का भविष्य बनेंगे। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों, संरक्षण व शिक्षा को बढ़ावा देना है।
बाल दिवस का इतिहास:-
बाल दिवस की नींव 1925 में रखी गई थी, जिसके बाद 1953 में दुनिया भर में इसे मान्यता मिली। यूएन ने 20 नवबंर को बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की लेकिन यह अन्य देशों में अलग-अलग दिन मनाया जाता है। कुछ देशों में आज भी 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। 1950 से कई देशों में बाल संरक्षण दिवस (1 जून) पर ही बाल दिवस मनाया जाता है। जिसे वर्ल्ड चिल्ड्रन डे के नाम से जाना जाता है। यह दिन बच्चों के बेहतर भविष्य और उनकी मूल जरूरतों को पूरा करने की याद दिलाता है।
विश्व मधुमेह दिवस:-
14 नवम्बर चाटर्रा बेन्टिंग का जन्म दिन है जिन्होंने कानाडा के टोरन्टो शहर में बेन्ट के साथ मिलकर सन 1921 में इन्सुलिन की खोज की थी। इतिहास की इस महान खोज को अक्षुण रखने के लिए इन्टरनेशनल डायबिटीज फेडेरेशन (आईडीएफ) द्वारा 14 नवम्बर को पिछले दो दशको से विश्व डायबिटीज दिवस हर साल मनाया जाता है। यह दिन डायबिटीज की खतरनाक दस्तक को लोगों को समझाती है। हर साल एक नया थीम दिया जाता है। सन 2009 से 2012 तक थीम डायबिटीज के एडुकेशन एवं प्रीवेन्शन को लेकर इंगित है।
The post जानिए, बाल दिवस के अलावा आज और कौनसा ‘डे’ है स्पेशल! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zCTo4C
Comments
Post a Comment