जानिए, आज के पंचाग में आपका शुभ-अशुभ मुहूर्त
डेस्क: राष्ट्रीय मिति कार्तिक 20 शक संवत् 1939 मार्गशीर्ष कृष्ण अष्टमी शनिवार विक्रम संवत् 2074 सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 26 सफर 21 हिजरी 1439 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 नवम्बर 2017 ई॰ दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु।
राहुकाल प्रातः 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक अष्टमी तिथि अपराह्न 1 बजकर 31 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरभ। अश्लेषा नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 43 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ।
ब्रह्म योग अर्धरात्रोत्तर 1 बजकर 37 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ, कौलव करण अपराह्न 1 बजकर 31 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 11 बजकर 43 मिनट तक कर्क में उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।
द्रिक पञ्चाङ्ग विश्व के अधिकांश शहरों के लिए पञ्चाङ्ग, त्यौहार और व्रतों के दिन उपलब्ध कराता है लेकिन कुछ शहर जो कि उच्च अक्षरेखा पर स्थित हैं और जहाँ सूर्य साल के कुछ दिनों में हमेशा दिखाई देता है, इसके लिए पञ्चाङ्ग उपलब्ध नहीं कराता है। यह वेबसाइट 20,000 से अधिक शहरों के लिए पञ्चाङ्ग उपलब्ध कराती है। सभी व्रत और त्यौहार स्थान के अनुसार सूचीबद्ध किये जाते हैं। सभी शहरों के लिए समय में डी.एस.टी समायोजित किया जाता है।
द्रिक पञ्चाङ्ग पर की गयीं सभी गणनायें द्रिक गणित अर्थात ग्रहों की स्थिति की सूक्ष्म गणनाओं पर आधारित हैं। यह वेबसाइट तमिल पञ्चाङ्गम और बंगाली पञ्जिका के लिए सूर्य सिद्धान्त पर आधारित पञ्चाङ्ग भी उपलब्ध कराती है। हालाँकि सूर्य सिद्धान्त पर आधारित गणित से ग्रहों की ठीक स्थिति नहीं मिलती है जिसके कारण त्रुटिपूर्ण परिणाम प्राप्त होते हैं। सूर्य सिद्धान्त पर आधारित गणित के सूत्रों में संशोधन की जरुरत है जो कि काफी समय से नहीं किया गया है।
The post जानिए, आज के पंचाग में आपका शुभ-अशुभ मुहूर्त appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yT2pqN
Comments
Post a Comment