sss

; //]]>

डायनासोर को धरती से विलुप्त करने वाला धातु कैंसर कोशिकाओं को कर सकता है नष्ट

लंदन। कैंसर कोशिकाएं उस क्षुद्रग्रह के विशेष धातु से नष्ट की जा सकती हैं जिसकी वजह से छह करोड़ 66 लाख साल पहले डायनासोर धरती से विलुप्त हो गये थे। एक नये अध्ययन में यह दावा किया गया है। अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि दुनिया के दूसरे सबसे घने धातु इरिडियम का उपयोग कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने में किया जा सकता है। इसके तहत स्वस्थ उत्तकों को कोई नुकसान पहुंचाए बिना इरिडियम को ऑक्सीजन के एक विशेष संस्करण में मिला कर कोशिकाओं में भर दिया जाता है।

ब्रिटेन के वारविक विश्वविद्यालय के पिंग्यू झांग ने कहा, कैंसर से निबटने की हमारी नवोन्मेषी पहल में अहम कोशकीय प्रोटीनों को निशाने पर लेना है और इससे ऐसी आदर्श दवाएं अस्तित्व में आ सकती है जिसकी बिल्कुल नयी कार्यप्रणाली हो। अनुसंधानकर्ताओं ने इरिडियम और ऑर्गेनिक सामग्री का एक यौगिक तैयार किया जो सीधे कैंसरकारी कोशिकाओं को निशाना बना सकती है।

इसके तहत ऊर्जा कोशिकाओं के अंदर ऑक्सीजन तक पहुंचायी जाती है फलस्वरप ऑक्सीजन (2) से ऑक्सीजन एकल में बदल जाता है जो जहरीला होता है और कोशिका को खत्म कर देता है। पूरी प्रक्रिया में स्वस्थ उत्तक अप्रभावित रहता है। यह प्रक्रिया त्वचा से लेजर प्रकाश को कैंसर प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचाकर शुर होती है। यह प्रकाश यौगिक के प्रकाश सक्रिय आवरण तक पहुंचती है और धातु को कैंसर में एकल ऑक्सीजन भरने के लिए सक्रिय कर देती है।

The post डायनासोर को धरती से विलुप्त करने वाला धातु कैंसर कोशिकाओं को कर सकता है नष्ट appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2hB3bOa

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop