ये बॉलीवुड एक्ट्रेस बोली- लोग मुझे दक्षिण अमेरीकी समझ लेते हैं
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता का कहना है कि लोग कभी कभी उन्हें गलती से दक्षिण अमेरीकी समझ लेते हैं। ईशा का मानना है कि बॉलीवुड का दायरा काफी व्यापक हो चुका है। ईशा ने कहा कि कभी कभार गलती से उन्हें दक्षिण अमेरिकी समझ लिया जाता है।
ईशा हाल ही में इंडो-अमेरिकन एसोसियेशन फॉर ऑर्ट एंड कल्चर के कार्यक्रमनमस्ते अमेरिका में उपस्थित थीं। इस पहल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, राजनीतिक रूप से सही होने के बजाय मैं हमेशा राजनीतिक रूप से गलत बोलती हूं। अब हम युद्धग्रस्त दुनिया में जी रहे हैं, जहां लोग जमीन के लिए लड़ रहे हैं। लेकिन यह वास्तव में अच्छी बात है कि भारत और अमेरिका एकजुट हुए हैं।
हॉलीवुड और बॉलीवुड के जुड़ाव पर बात करते हुए ईशा ने कहा, भारतीय अब अपनी फिल्मों को लेकर अमेरिका जा रहे है और हॉलीवुड के बाद लोग बॉलीवुड को दुनिया की सबसे मशहूर फिल्म इंडस्ट्री के रूप में पहचानने लगे हैं। जब भी मैं वहां जाती हूं लोगों को लगता है कि मैं दक्षिण अमेरिकी हूं, लेकिन जब मैं उन्हें अपना परिचय एक बॉलीवुड अभिनेत्री के रूप में देती हूं तो वे लोग हैरान रह जाते हैं। यानी ऐसा नहीं है कि केवल हॉलीवुड ही भारत आ रहा है बल्कि बॉलीवुड का दायरा भी व्यापक होता जा रहा है।
The post ये बॉलीवुड एक्ट्रेस बोली- लोग मुझे दक्षिण अमेरीकी समझ लेते हैं appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AyQyLp
Comments
Post a Comment