प्रेमी के प्यार में पागल थी पत्नी, फिर षडयंत्र रच पति के साथ किया ये….
नई दिल्ली। यह मामला बिहार के नवादा जिले का है। यहाँ एक युवती ने प्यार के लिए पति की हत्या करवा दी। मामला प्रेम प्रसंग का है जिसमें प्रोफेशनल किलर्स को सुपारी दी गई और हत्या करा दी गई। मृतक राजेश मांझी की पत्नी सामो देवी का उसके प्रेमी पारस सिंह से पिछले कई महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
पिछले कुछ दिनों पहले ही उसके पति को इस बात की जानकारी मिली। और यह बात उसकी पत्नी को भी किसी माध्यम से पता लगी, इसके बाद उसने अपनी प्रेमी के साथ मिल कर एक षडयंत्र रचा और पति की हत्या करवा दी। हत्या के बाद शव को पहाड़ के निकट खोपडो पुलिया में फेंक दिया गया।
पुलिस ने सोमवार को अज्ञात के रूप में लाश को बरामद किया था, उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और जांच के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने फिलहाल सभी दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, उनके पास से एक मोबाइल और बैंक पासबुक को भी जब्त किया गया है।
The post प्रेमी के प्यार में पागल थी पत्नी, फिर षडयंत्र रच पति के साथ किया ये…. appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AoDUib
Comments
Post a Comment