आखिर क्यों रखा जाता है शादी के लिए लड़का और लड़की में उम्र का फासला !
लाइफस्टाइल डेस्क : शादी के बाद हर किसी के लाइफ में बदलाव आ ही जाते है। लड़का और या लड़की शादी का फैसला दोनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। लड़का हो या लड़की शादी होने से पहले वे दोनों एक दूसरे को कई तरीकों से परखते है और उनके घर वाले भी शादी से संबंधित कई बातों का ध्यान रखते है। इसलिए शादी का फैसला बहुत ही सोच-समझकर लिया जाता है। आपने कभी सोचा है कि घर वाले शादी तय करते समय लड़का और लड़की में उम्र का फासला क्यों रखते है। लेकिन घर वाले ही नहीं दोनों के मन में भी यह सवाल होता है कि दोनों की उम्र में कितना फासला होना चाहिए। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आखिर शादी के दोनों के बीच कितनी उम्र का फासला परफेक्ट होता है और दोनों के बीच ये फासला होना क्यों जरूरी होता है ?…
आपको बता दें कि एक बॉयोलॉजिकल तर्क के अनुसार लड़का और लड़की के बीच उम्र के फासले के पीछे कई वजह होती है जैसे फिजकली, इमोशनली और फाइनेंशली आदि। यही नहीं इसके अलावा इसके पीछे एक कारण यह भी होता है कि पुरूषों में महिलाओं की तुलना में ढलती उम्र के लक्षण देर से नजर आते है। इसलिए लड़को के लिए शादी की सही उम्र 28 और लड़कियों की उम्र 25 होनी चाहिए।
(1) आप भी यह जानते है कि लड़कियां शादी के बाद अपने मायके को लेकर बहुत जल्दी भावुक हो जाती है। और ऐसे में लड़कियों से 2-3 साल ज्यादा उम्र होने पर लड़के उन्हें इमोशनली सहारा दे सकते है। इस वजह से भी शादी के समय उनके बीच उम्र का फासला रखा जाता है।
(2) उम्र के फासले के पीछे यह वजह भी होती है कि अगर लड़का और लड़की की समान उम्र होंगी तो दोनों के बीच झगड़े भी ज्यादा होंगे क्योंकि दोनों की सोच भी एक जैसी होंगी और वे लड़ाई होने पर एक दूसरे की बात सुनना भी पंसद नहीं करते है।
(3) शादी के समय लड़का और लड़की के बीच उम्र का फासला इसलिए भी रखा जाता है क्योंकि घर में या रिश्तें में होने वाली छोटी-मोटी प्रॉब्लम को लड़के अच्छी तरह हैंडल कर लेते है। क्योंकि लव मैरिज हो या अरेंज अक्सर लड़कियों को ससुराल की बातें या तोर तरीके समझने में समय लग जाता है।
(4) शादी के समय लड़की के माता -पिता यह जरूर देखते है कि लड़का नौकरी कर रहा है या नहीं। और अगर लड़का नौकरी कर रहा है तो दोनों के बीच 3-4 साल का अंतर होना जायज है। क्योंकि यह माना जाता है कि इस तरह के लड़के फाइनेंशली स्ट्रांग होने पर पत्नी की सारी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाते है और शादी के बाद कोई समस्या नहीं होती है।
(5) शादी के समय लड़का और लड़की दोनों के बीच उम्र का अंतर होना बहुत जरूरी होता है क्योंकि ऐसा होने पर दोनों के बीच रिस्पेक्ट बनी रहती है और झगड़े भी कम होते है। क्योंकि समान उम्र में दोनों के बीच लड़ाई अधिक होती है। इसलिए दोनों की उम्र में अंतर होने पर दोनों किसी चीज में संतुलन सही तरीके से बना सकते है।
The post आखिर क्यों रखा जाता है शादी के लिए लड़का और लड़की में उम्र का फासला ! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2ytVTWX
Comments
Post a Comment