sss

; //]]>

अक्षय ने किया साफ, “पैडमैन” होंगी पहले रिलीज

बॉलीवुड डेस्क। यह खबर सामने आयी है कि खुद अक्षय कुमार ने इस बात का खुलासा किया है कि फिल्म ‘2.0’ और ‘पैडमैन’ फिल्में कब रिलीज होंगी। इसके पहले लोग इन फिल्मों की रिलीज डेट को लेकर काफी बातें कर रहे थे। लेकिन अब इस बात का खुलासा हो चूका है कि ये फिल्में कब रिलीज होंगी।

जी हां बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर अक्षय कुमार ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि अगले साल आने वाली ये दो फिल्में तमिल फिल्म ‘2.0’ और हिंदी फिल्म ‘पैडमैन’ किस तारीख को रिलीज होंगी। उन्होंने इन फिल्मों के बारे में यह बताया है कि ये दोनों फिल्में गणतंत्र दिवस के खास मौके पर एक साथ रिलीज नहीं होंगी।

इन फिल्मों को लेकर अक्षय ने खुद यह बात कही है कि इन दोनों फिल्मों की रिलीज की तारिख को लेकर चारों ओर भ्रम ही पैदा किया गया है। लोग इन फिल्मों की रिलीज की तारीख को लेकर कई अफवाहें उड़ा रहे थे लेकिन अब सारी बात क्लियर हो चुकी है। अक्षय का इन फिल्मों के बारे में यह कहना है कि ‘भला मैं क्यों अपनी फिल्मों से कंपीटिशन करुंगा क्योंकि ‘पैडमैन’ फिल्म को मैंने प्रोड्यूस किया है और फिल्म ‘2.0’ रजनीकांत की टीम से मतलब रखती है इसलिए वे ही इस बात का फैसला लेंगे कि वे अपनी फिल्म गणतंत्र दिवस पर रिलीज करेंगे या नहीं।’

अक्षय ने आगे इन फिल्मों के बारे में यह बताया है कि अगर रजनीकांत फिल्म 2.0 को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज करते है तो मैं अपनी फिल्म ‘पैडेमैन’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दूंगा। लेकिन इससे पहले फिल्म 2.0 के प्रोड्यूसर महालिंगम का यह कहना था कि वे इस फिल्म को गणतंत्र दिवस के खास मौके पर रिलीज करेंगे।

लेकिन इस बात का खुलासा हो चूका है कि अक्षय की फिल्म ‘पैडमैन’ ही जनवरी में रिलीज होगी। इसके पीछे यह कारण है कि अक्षय की पिछली कई फिल्में भी गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर ही रिलीज हुई थी और उन फिल्मों ने अच्छी कमाई की थी। अक्षय ने यह भी बताया है कि अगर वे इस मौके पर फिल्म ‘पैडमैन रिलीज नहीं करते है तो भी लिस्ट में और भी ऐसे बहुत लोग है जो गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी फिल्म को रिलीज करने के लिए तैयार है।

The post अक्षय ने किया साफ, “पैडमैन” होंगी पहले रिलीज appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2yaO7x7

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop