ममता ने जीएसटी को बताया ग्रेट सेल्फिश टैक्स
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नरेंद्र मोदी सरकार की आज आलोचना करते हुए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लोगों का उत्पीडऩ करने और अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने के लिए ग्रेट सेल्फिश टैक्स (महा स्वार्थी कर) बताया।
ममता ने कहा कि विमुद्रीकरण एक आपदा थी और उन्होंने सोशल मीडिया के उपयोक्ताओं से आठ नवंबर को नोटबंदी के खिलाफ विरोध स्वरूप अपनी प्रोफाइल पिक्चर को बदलकर काला करने की अपील की। उन्होंने ट्विटर पर कहा, लोगों को उत्पीडि़त करने वाला ग्रेट सेल्फिश टैक्स (जीएसटी)। नौकरियां छीनने वाला। कारोबार को नुकसान पहुंचाने वाला। अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने वाला।
भारत सरकार जीएसटी से निपटने में पूरी तरह विफल रही। मुख्यमंत्री ने कहा, नोटबंदी एक आपदा थी। अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने वाले इस घोटाले के खिलाफ विरोध स्वरूप आठ नवंबर को काले दिवस पर चलिए ट्विटर पर अपनी डीपी को बदलकर काला करें। तृणमूल कांग्रेस ने इससे पहले घोषणा की थी कि वह नोटबंदी के खिलाफ विरोध स्वरूप पश्चिम बंगाल में आठ नवंबर को काला दिवस मनाएगी।
The post ममता ने जीएसटी को बताया ग्रेट सेल्फिश टैक्स appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2lTZUhz
Comments
Post a Comment