sss

; //]]>

सभी तरह के रोल का लुत्फ उठाना चाहते हैं टाइगर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्राफ के पुत्र टाइगर श्राफ सभी तरह के रोल का लुत्फ उठाना चाहते हैं। टाइगर श्रॉफ ने वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में इंट्री ली थी। फिल्म में अपने अनूठे एक्शन और डांस स्टाइल की वजह से टाइगर को काफी प्रशंसा मिली थी। टाइगर खुद को किसी खास इमेज में नहीं रखना चाहते हैं। वह हर तरह के किरदार का लुत्फ उठाना चाहते हैं।

 

 

टागइर श्रॉफ ने बताया कि, मैं अपने प्रयास को सराहे जाने के लिए भाग्यशाली महसूस करता हूं लेकिन मैं निश्चित रूप से (एक्शन और डांस तक) सीमित नहीं हूं। मुन्ना माइकल में भी मेरा किरदार अतीत में मेरे द्वारा निभाई भूमिकाओं से अलग था। यह एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण भूमिका थी। विशेष रूप से डांस स्टेप्स काफी तेज और कठिन थे लेकिन मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की।

 

Image result for baaghi

 

टाइगर ने कहा, मैं वास्तव में ऐसे किसी भी किरदार के लिए तैयार हूं जहां मुझे पता है कि मैं मुझे मिली भूमिका के साथ न्याय कर सकता हूं। फिल्म निर्माता मुझे ‘बागी 2’ के साथ एक नए तरीके के साथ दोबारा लॉन्च करना चाहते थे। यह एक सुनियोजित प्रयास था और हमने इस लुक को लंबे समय तक छुपाकर रखा।

The post सभी तरह के रोल का लुत्फ उठाना चाहते हैं टाइगर appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2A6tgiN

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop