यहां एक रात के लिए बनती है दुल्हन और फिर…
इंटरनेट डेस्क। भारत में शादी एक पवित्र रिश्ता है। शादी एक प्यार का बंधन है। जिसमें अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर पती-पत्नी सात जन्मों तक साथ रहने का वादा करते है और फिर दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाते है।
लेकिन इस संसार में एक स्थान ऐसा भी हैं, जहां शादी केवल एक नाईट के लिए ही होती है। शादी किए हुए पति-पत्नी यानी नवविवाहित जोड़ा बस कुछ ही घंटों तक साथ रहते है। लेकिन अगर नवविवाहित जोड़े की मर्जी है तो वो एक दिन साथ भी गुजार सकते हैं। परंतु इसके बाद नवविवाहित जोड़ें को अलग होना ही पड़ता है। दरअसल, ये एक दिन की शादी शीलिंग वैली की जनजाति के लोगों को समझाने के लिए की जाती है।
दुनिया में जहां पुरानी सदियों से पति-पत्नी के रिश्ते को जन्म-जन्म का रिश्ता माना गया है। वहीं दुनिया में एक ऐसा स्थान भी है, जहां विवाह सिर्फ एक रात के लिए किया जाता है। आपको जानकारी देते हैं कि इस विवाह में दुल्हन स्वयं अपनी ईच्छा से अपना दूल्हा पंसद करती हैैं, और अपनी मर्जी से ही दुल्हे को छोड़ भी देती हैं, और ये काफी रोमाचकारी पल होते है।
आज भी चीन की शीलिंग घाटियों में रहने वाले लोग इस परंपरा को बिना किसी बदलाव के निभाते आ रहे हैं। चीन की शीलिंग घाटियों में घूमने आए लोग भी इस अजीब शादी का जमकर लुत्फ उठाते हैं। और तो और, इस शादी में दुल्हन अपने लिए दूल्हा अपने आसपास से नहीं, बल्कि गांव घूमने आए पर्यटकों में से चुनती है।
लड़कियां यहां छतरी लेकर पर्यटकों के इंतजार में खड़ी रहती हैं। जब टूरिस्ट आते है तो लड़कियां उन्हें लेकर अपने घर की तरफ रवाना होती हैं। लड़कियों के परिजन भी इस एक दिन की शादी के लिए काफी उत्सुक नजर आतेे हैं। घरों को अच्छे से सजाया-संवारा जाता है और घर के आंगन में डोली भी सजाई जाती है। टूरिस्ट के घर पहुंचने पर गाने-बजाने का कार्यक्रम शुरू किया जाता है।
इस अजीब शादी की शुरुआत दुल्हन के पिता द्वारा की जाती है। वो सभी टूरिस्टों को इन रस्मों और रीति-रिवाजों के बारे में समझाते है। इसके बाद दुल्हन हाथ में लाल कपड़ा लिए आती है और वो कपड़ा टूरिस्टों पर फेंकती है। जिस टूरिस्ट पर भी ये लाल रंग का कपड़ा गिरता है उसे दूल्हे की पोशाक पहनाई जाती है और फिर धूमधाम से दोनों की शादी की जाती है।
The post यहां एक रात के लिए बनती है दुल्हन और फिर… appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AhhW13
Comments
Post a Comment