सपने में दिखे ये चीजें, तो समझे चमकने वाली है किस्मत
ज्योतिष डेस्क। यह बात हम सभी जानते है कि ज्योतिष शास्त्र में हर सपने का अर्थ अलग होता है। जिससे सपने के मुताबिक उस सपने के मायने जान सकते हैं। हमारे मस्तिष्क के आसपास चौबीस करोड़ रक्त वाहनियों और शिराओं की मोटी पट्टी बनी हुई है जो मानव चेतन और अचेतन व दृष्य और अदृश्य बिंबों को लेकर उस पट्टी पर सुरक्षित जमा रखते हैं और वक्त आने पर वे बिंब ही स्वप्न का आकार लेकर व्यक्ति के सामने प्रकट होते हैं। यहां हम आपको उन सपनों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें देखने से सुख-समृद्धि, यश और धन की प्राप्ति होती है।
कुछ सपने और उनके मतलब
अगर आप हवा में या आकाश में उड़ने का सपना देखते हैं तो ऐसे सपने को शुभ माना जाता है।
सपने में गाय का दर्शन होना सबसे अधिक शुभ माना गया है इससे व्यक्ति को यश, वैभव की प्राप्ति होती है।
सपने में काले बिच्छू को देखना धन लाभ का संकेत माना गया है।
अगर आप सपने में अपने आप को पर्वत पर चढ़ते हुए देखते हैं तो ये धन प्राप्ति का संकेत होता है।
सपने में देवी-देवता के दर्शन होते हैं तो आपको सफलता के साथ-साथ धन फायदा भी होता है।
अगर सपने में जलता हुआ दीपक दिखे तो समझिए कि आपको लाभ होने वाला है।
सपने में यदि सफेद घोडा देखते हैं तो यह देखना धन प्राप्ति एवं सुखद भविष्य का संकेत है।
Source: Google
The post सपने में दिखे ये चीजें, तो समझे चमकने वाली है किस्मत appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2j1PSGs
Comments
Post a Comment