ये एक्ट्रेस बोली- पद्मावती का किरदार निभाना गौरव की बात
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फिल्म पद्मावती को लेकर देशभर में हो रहे विवादों के बीच कहा है कि इस फिल्म में काम करना उनके लिये सम्मान की बात है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म पद्मावती कुछ समय से विवादों से घिरी हुई हैं। फिल्म में रानी‘पद्मावती’का किरदार निभा रहीं दीपिका भी लोगों के निशाने पर हैं।
दीपिका का कहना है, इस फिल्म का नाम पद्मावती है लेकिन मेरा पूरा जोर इस महिला के साहस की कहानी को दर्शकों के सामने पेश करना है। हमारे पास अतीत में ‘मदर इंडिया’ थी जिसमें नरगिस जी और सुनील दत्त थे।‘रजिया सुल्तान’में हेमा जी और धर्मेंद्र थे। मुझे इस बात पर गर्व है कि मुझे एक नायिका की भूमिका निभाने का अवसर मिला, जिसकी कुछ लोग आराधना करते हैं, भक्ति करते हैं और कुछ पूजा भी करते हैं। ऐसी महिला का किरदार निभाना अपने आप में एक सम्मान की बात है।
गौरतलब है कि पद्मावती में रणवीर सिंह , दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की मुख्य भूमिका है। भंसाली की यह फिल्म खिलजी वंश के दूसरे शासक अलाउद्दीन खिलजी और मेवाड़ की रानी पद्मावती के प्रति उसके जुनूनी प्रेम की गाथा का बखान करती है। रानी पद्मावती अपनी सुन्दरता, बुद्धि और साहस के लिए प्रसिद्ध थी।
The post ये एक्ट्रेस बोली- पद्मावती का किरदार निभाना गौरव की बात appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yXl4gJ
Comments
Post a Comment