हत्या के प्रयास मामले में आरोपी को पांच वर्ष की सजा
बांदा। यूपी में बांदा जिले की एक अदालत ने हत्या के प्रयास मामले में एक आरोपी को पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक मरका क्षेत्र के समगरा गांव में आठ मई 2014 को अखिलेश कुमार तिवारी को उस समय गांव के ही शंकर सिंह ने गोली मारकर घायल कर दिया था जब वह खुले में शौच के लिए गया हुआ था।
घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेलकर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। जिला सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार पंचम ने कल सुनवाई के बाद आरोपी शंकर सिंह को दोषी करार देते हुए पांच वर्ष की कठोर कारावास सजा सुनाई।
The post हत्या के प्रयास मामले में आरोपी को पांच वर्ष की सजा appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2xJiMRW
Comments
Post a Comment