बॉलीवुड मुकाम दिलाने में टीवी की भूमिका अहम: अमित साध
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अमित साध का कहना है कि आज वह जिस मुकाम पर हैं उसमें टीवी की अहम भूमिका है।
अमित साध टीवी से लगभग एक दशक से दूर हैं। अमित का कहना है कि वह टीवी को कमतर नहीं आंकते क्योंकि छोटे पर्दे ने उनके करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
अमित ने बताया, मैं आज जिस भी मुकाम पर हूं, उसमें टीवी की बड़ी भूमिका है। मेरे टीवी शो के सभी निर्माताओं, निर्देशकों, अभिनेताओं और सहकलाकारों ने मुझे बेहतर इंसान बनाया है, इसलिए मैं टीवी को कम नहीं आंकता। जहां भी अच्छा काम है, मैं करने के लिए तैयार हूं। अमित साध ने बताया कि वह निर्देशक रीमा कागती के बड़े प्रशंसक हैं। वर्तमान में दोनों फिल्म ‘गोल्ड’ पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि वह अछ्वुत फिल्म बना रही हैं। यह खेल पर आधारित फिल्म है।
The post बॉलीवुड मुकाम दिलाने में टीवी की भूमिका अहम: अमित साध appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2iXftkW
Comments
Post a Comment