sss

; //]]>

अक्षर पटेल बोले- विराट भाई हमें प्रयोग करने की अनुमती देते है!

खेल डेस्क। टीम इंडिया लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल ने कहा है कि कप्तान विराट कोहली गेंदबाजों को अधिक प्रयोग करने की इजाजत देते हैं जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है। पटेल ने बुधवार को दिल्ली में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ट््वंटी-20 मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 20 रन पर दो विकेट लिये थे। पटेल ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां शनिवार को होने वाले दूसरे ट््वंटी-20 मुकाबले की पूर्वसंध्या पर कहा, जब आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो कप्तान आपका समर्थन करता है। मैं दूसरे वनडे से ही लगातार खेलता आ रहा हूं और मैं जैसी गेंदबाजी करना चाहता हूं वह हमें वैसी ही गेंदबाजी करने देते हैं।
Image result for axar patel and virat kohli

 

लेफ्ट आर्म स्पिनर ने कहा,वह मुझ पर और चहल पर ही छोड़ देते हैं कि हमें क्या करना है। कप्तान कहते हैं कि अगर हमारी रणनीति सफल नहीं हुई तो मैं (विराट) आपका समर्थन करूंगा। इससे गेंदबाजों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वह पूरी तरह खुलकर गेंदबाजी करते हैं। पटेल का मानना है कि कोच रवि शास्त्री खुद एक लेफ्ट आर्म स्पिनर रह चुके हैं लेकिन उनकी सलाह भी गेंदबाजों को बहुत मदद करती हैं। उन्होंने कहा, कोच को पता है कि मेरी गेंदबाजी शैली उनसे अलग है। वह हमेशा हमसे कहते हैं कि तुम एक गेंदबाज हो और तुम्हें पता है कि कैसी गेंदबाजी करनी है, इसलिए तुम टीम में हो। कोच हमसे कहते हैं कि यह सब दिमाग का खेल है। वह दबाव के समय स्थिति पर नियंत्रण पाने के बारे में भी टिप्स देते हैं।

The post अक्षर पटेल बोले- विराट भाई हमें प्रयोग करने की अनुमती देते है! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2A2WNGv

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop