sss

; //]]>

… तो ये ख्याल आते है ब्रेकअप के बाद पार्टनर के दिल में

लाइफस्टाइल डेस्क। किसी के साथ प्यार का अहसास जितना अच्छा होता है उतना ही दर्दनाक होता है ब्रेकअप। ब्रेकअप हो जाने के बाद व्यक्ति इतना टूट जाता है कि उसके मन में अजीब अजीब से ख्याल आने लगते है। अधिकतर यह देखा गया है कि रिश्ता टूटने के बाद लोग काफी परेशान रहते लगते है। अगर कोई व्यक्ति अपनी खुशी से अपने पार्टनर के साथ रिश्ता खत्म कर लेता है उसके बाद भी वह अपने पार्टनर के बारे में ही सोचता रहता है। आज हम आपको बताने जा रहे है ब्रेकअप के बाद भी आप के पार्टनर के मन में किस तरह के ख्याल आ सकते है ?….

(1) आखिर गलती क्या थी?:-


किसी ने सच ही कहा है कि प्यार में लोगों को एक- दूसरे की आदत हो जाती है और जब ब्रेकअप हो जाता है तो उसके बाद पार्टनर अपनी गलती के बारे में सोच-सोच कर अपने साथ आपको भी परेशान करता रहता है। और यही नहीं ब्रेकअप के बाद उसके मन में सबसे पहले यही सवाल आता है कि आखिर मेरी गलती क्या थी।

(2) सुसाइड करने के बारे में सोचना :-
किसी ने सच ही कहा है कि प्यार में इंसान पागल हो जाता है और जब उसका अपने पार्टनर के साथ ब्रेकअप हो जाता है तो वह इस गम को सहन नहीं कर पाता और अक्सर लोगों के मन में सुसाइड का ख्याल आता है। कुछ लोग तो ब्रेकअप की वजह से सुसाइड करने तक की कोशिश भी करते है।

(3) पार्टनर की टैंशन :-

अक्सर आपने यह देखा होंगा कि आपका पार्टनर के साथ ब्रेकअप हो जाने के बाद भी वो आपके बारे में सोचना नहीं छोड़ता है उसको आपकी ही टैंशन होती रहती है और कई बार तो आपका पार्टनर फ्रेंड्स के जरिए आपका हाल-चाल जानने की कोशिश भी करता रहता है। यह ख्याल उसके मन में जरूर आता है कि आपकी तबियत कैसी है।

(4) स्टोर करना :-
कई लोग पागलपंथी की इस हद तक भी जा सकते है कि वे ब्रेकअप के बाद भी आप पर पाबंधी लगाते है। यहां तक कि उनको किसी और के साथ देख कर वो गुस्से में आकर मार-पीट भी करने लग जाते है। अक्सर आपने यह देखा होंगा।

(5) शराब पीने की इच्छा :-


कई लोग ब्रेकअप के बाद इतने पागल हो जाते है कि वें अधिकतर शराब पीने के बारे में ही सोचते है। क्योंकि उनकी यह सोच होती है कि शराब पीने से मन हल्का हो जाता है। और यही नहीं पार्टनर से जुडी यादों को दिल से मिटाने के लिए कुछ लोगों के मन में शराब पीने का ख्याल आता है। यहां तक कि कुछ लोग तो इसके लिए शराब पी भी लेते है।

The post … तो ये ख्याल आते है ब्रेकअप के बाद पार्टनर के दिल में appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2hvnH2R

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop