sss

; //]]>

ये एक्ट्रेस बनीं संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना दूत

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा को भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना दूत नियुक्त किया गया है। दीया वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की भी ब्रांड एंबेसडर हैं। गुरुवार को जारी एक बयान के मुताबिक, दीया इस नई भूमिका के साथ पर्यावरण संबंधी मुद्दों को लेकर जागरूकता बढ़ाने और उनके समाधान के लिए जारी अपने काम को और अधिक प्रभावी बनाएंगी।

 

 

दीया ने कहा, पर्यावरण की रक्षा के लिए और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए मैं संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण के साथ काम करने के इस अवसर को लेकर सम्मानित और प्रेरित महसूस कर रही हूं। उन्होंने कहा, पर्यावरण से जुड़े मुद्दे इस युग की बड़ी चुनौतियां साबित होने वाली हैं और मैं भविष्य को शानदार बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना दूत के रूप में हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

The post ये एक्ट्रेस बनीं संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना दूत appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2kbJSPA

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop