मासूम बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
क्राइम डेस्क। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के खनियाधाना क्षेत्र में दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को समाज से बहिष्कृत कर दिया गया है। इसके साथ ही समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे को ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। आरोपी भूरा वाल्मीकि ने गुरुवार को खनियाधाना कस्बे के गेस्ट हाउस के पास दो वर्षीय एक बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान बालिका की रोने की आवाज सुनकर महिलाओं और ग्रामीणों ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया था।
इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने खनियाधाना में बाजार बंद करा दिए। कुछ दुकानों में लूटपाट की गई और आरोपी के घर में आग लगा दी गई थी। इस मामले में पुलिस अधिकारियों और पुलिस बल तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तोडफ़ोड़ और आगजनी करने वालों लगभग 15 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण कायम किया गया है। बच्ची का इलाज जिला चिकित्सालय किया जा रहा है, अभी वह सदमे में है।
Source: Google
The post मासूम बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yuhLgW
Comments
Post a Comment